Breaking News
मुंबई, मुंबई मनपा ने ३,७३८ सरकारी संस्थानों, आवासीय और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को अपने परिसर के अंदर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए नोटिस जारी किया। इसके साथ ही नोटिस जारी करने के बावजूद आवश्यक उपाय न करने वाले १२० उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मनपा अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई भी शुरू की है। इतना ही नहीं, पिछले पांच महीनों में दंड के रूप में ३.८२ लाख रुपए भी वसूल किए गए हैं।उल्लेखनीय है कि मानसून के मद्देनजर कीटनाशक विभाग द्वारा पांच महीनो से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मनपा की टीम ने १८,१९९ स्थानों का दौरा किया और १,८६० मलेरिया पैदा करने वाले मच्छरों के प्रजनन स्थलों को चिह्नित किया, जबकि ४,७०,८१८ घरों के निरीक्षण के बाद डेंगू पैâलाने वाले मच्छरों के १९,२५२ प्रजनन स्थलों की खोज की। मनपा की टीमों ने मलेरिया पैâलाने वाले एनोफिलीज मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए विषम वस्तुओं को भी हटा दिया। एडीज मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने के लिए ४३.७० लाख पानी के कंटेनरों, टायरों, फेंगशुई के पेड़ों और पॉटेड मनी प्लांट का निरीक्षण कर प्रजनन स्थलों को नष्ट कर दिया गया। मनपा अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य बारिश की शुरुआत से पहले मलेरिया और डेंगू पैâलाने वाले मच्छरों के प्रसार को कम करना है।
रिपोर्टर