Breaking News
मुंबई : गणेशोत्सव त्यौहार के बाद मुंबई में नवरात्रि उत्सव की धूम मची है। लेकिन मुंबई महानगर पालिका के कर्मचारियों की दीवाली हो रही है। मनपा प्रशासन ने इस साल मनपा कर्मियों को 20 हजार रुपये दिवाली बोनस दिए जाने का निर्णय लिया है। मनपा द्वारा दिवाली बोनस की दिए जाने का मनपा आयुक्त द्वारा आश्वासन दिए जाने से मनपा कर्मियों में उत्साह का माहौल है। मुंबई वासियों को दिन रात सुविधा देने में अहोरात्र मेहनत करने वाले मनपा प्रशासन ने सुखद खबर दी है। मनपा मे कार्यरत लगभग सवा लाख कर्मचारियों को मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल ने 20 हजार बोनस देने का आश्वासन दिया है। मनपा आयुक्त ने इस तरह की जानकारी बुधवार को मनपा मुख्यालय में मनपा समन्वय समिति सदस्यों की हुई बैठक में दी. बैठक के बाद समन्वय समिति के बाबा कदम ने कहा कि आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि पिछले साल की तरह इस साल भी 20 हजार रुपये का बोनस दिया जाएगा. बैठक में समन्वय समिति के महाबल शेट्टी, वामन कविस्कर, सत्यवान जावकर, एड. प्रकाश देवदास, पी.एस. साल्वी, दिवाकर दलवी, संजीवन पवार, के.पी. नाइक, साईनाथ प्रदेश अध्यक्ष, के.के. सिंह के अलावा कामगार संघटना के प्रतिनिधी उपस्थित थे ।
रिपोर्टर