Breaking News
मुंबई : मुंबई पुलिस ने छावनी पुलिस के सहयोग से विक्रमजोत कस्बे के एक सराफा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि मुंबई से चोरी कर भागे युवक से उसने चोरी के जेवरात खरीदे थे। गिरफ्तार सराफा कारोबारी को मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई है।
छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में सराफा कारोबारी विनोद निषाद को मुंबई से आई पुलिस टीम ने छावनी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई के माटुंगा थाना से आए एएसआइ विनोद रमेश पाटिल ने बताया कि परशुरामपुर थाना क्षेत्र के कोहरायें निवासी सूरज सिंह मई 2022 में वहां के मेहता फैमिली के घर से 2.5 लाख रुपये नकदी व करीब 4.5 लाख के हीरे, सोने, चांदी के गहने चुरा कर बस्ती भाग आया था। मुंबई पुलिस उसे खोजते हुए 21 जून को परशुरामपुर थाने पर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपित सूरज को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई।
पूछताछ व विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि सूरज ने चुराए गए जेवरात बस्ती के ही छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में एक सराफा कारोबारी के पास बेंचा है। ऐसे में एक बार फिर मुंबई पुलिस बस्ती आई और छावनी थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय को अपने आने का प्रयोजन बताया। बताया कि सराफा कारोबारी व उसके भाई की गिरफ्तारी होनी है। इसमें स्थानीय पुलिस की मदद चाहिए। थानाध्यक्ष ने मुंबई पुलिस के साथ थाने के कुछ पुलिस कर्मियों को विक्रमजोत कस्बा भेजा। पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ व कानूनी कार्यवाही के लिए उसे मुंबई ले गई। मौके से एक अन्य आरोपित व गिरफ्तार कारोबारी का भाई वीरेंद्र निषाद फरार हो गया।
वाल्टरगंज पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। मामला वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 20 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसी के गांव का एक युवक उससे मोबाइल पर लगातार बातें करता था। इससे दोनों के बीच काफी मधुर संबंध हो गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने 16 मई 2022 को उसे बहला फुसलाकर एक मंदिर में ले गया और शादी की। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
उसे गुजरात ले जाकर भी उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अब आरोपित उसे साथ नहीं रख रहा है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया है कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित अजय सोनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का बयान कराया गया। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा गया।
रिपोर्टर