Breaking News
मुंबई, मुंबई में विस्फोट की धमकी ट्विटर पर पोस्ट करने के आरोपी छात्र को पुलिस ने मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़ से हिरासत में ले लिया। ट्विटर पर सोमवार को मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट किया गया जिसमें लिखा था, मैं बहुत जल्द मुंबई में धमाका करने जा रहा हूं। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यूजर की लोकेशन मुंबई से करीब 625 किलोमीटर दूर नांदेड़ शहर में पाई गई थी। देर रात जारी पुलिस बयान के मुताबिक संदिग्ध 19 साल का स्कूली छात्र है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ने उसे एटीएस की नांदेड़ इकाई की मदद से हिरासत में लिया है। पूछताछ के लिए उसे मुंबई ले जाया जा रहा है। आरोपी ने मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी थी।
लाखों की ठगी में नाइजीरियाई नागरिक
नागपुर पुलिस ने शहर की एक महिला से कथित तौर पर ऑनलाइन दोस्ती करने और उसे महंगे उपहार भेजने के बहाने 2.24 लाख रुपये ठगने के आरोप में दिल्ली से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी एमेका पॉलिनस उसेंज ने फेसबुक पर 34 वर्षीय महिला से मुलाकात की और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। हुई। उसेंज ने दावा किया कि उसने विदेश से उसके लिए "महंगे उपहार" मंगवाए थे, जिसके बाद उसे विभिन्न लोगों के फोन आने लगे कि उसे माल छुड़ाने के लिए करों का भुगतान करने की आवश्यकता है। अधिकारी ने कहा कि उपहार लेने के लिए महिला ने 2.24 लाख रुपये का भुगतान किया। जब उपहार नहीं पहुंचे तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नागपुर साइबर पुलिस ने उसेंज को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि वह भारत में रह रहे हैं, हालांकि उनका वीजा 2018 में समाप्त हो गया था। अधिकारी ने कहा कि उसे 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
रिपोर्टर