Breaking News
मुंबई, माथा़ड़ी कामगार, निजी सुरक्षारक्षक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान सभागृह में भाजपा विधायक आशीष शेलार और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के विधायक भास्कर जाधव के बीच जमकर विवाद हुआ। विधानसभा में तुम्हारी पार्टी कहां है? ऐसा सवाल शेलार द्वारा किए जाने पर भास्कर जाधव भड़क गए और कहा कि मूल शिवसेना हमारी है, शिवसेना हो या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हो, इसे विभिन्न माध्यमों से समाप्त किए जाने का काम किया जा रहा है, ऐसा मुंहतोड़ जवाब भास्कर जाधव ने भाजपा को दिया। उक्त विधेयक संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव सदन में पेश किया गया। इसके लिए २१ सदस्यों की समिति की नियुक्ति की गई। इस समिति में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी को प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर भास्कर जाधव ने आपत्ति दर्ज कराई। विधि मंडल समिति में सत्ताधारी दल के कितने सदस्य होंगे, विपक्ष के कितने सदस्य होंगे, यह तय है, समिति में हमारी पार्टी का एक भी सदस्य नहीं है। विधान परिषद से केवल सचिन अहिर को समिति में लिया गया है। विधानसभा का एक सदस्य नहीं है, इस संदर्भ में जानकारी देने की मांग जाधव ने सदन में की। इस पर विधान मंडल में आपकी पार्टी कहां है? आपकी पार्टी को मान्यता है क्या? पार्टी का गट नेता, प्रतोद आपने नियुक्त किया है क्या? आशीष शेलार के उक्त सवाल पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के विधायक भास्कर जाधव भड़क गए और शेलार की जमकर खिंचाई की। चुनाव आयोग ने क्या निर्णय दिया है, उसका यहां कोई संबंध नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय ने निर्णय दिया है कि मुख्य प्रतोद सुनील प्रभु हैं। भरत गोगावले नहीं हैं। सर्वोच्च न्यायालय से चुनाव आयोग बड़ा है क्या? सर्वोच्च न्यायालय की अपेक्षा आशीष शेलार बड़े नहीं हैं। शिवसेना, राष्ट्रवादी सहित पूरे लोकतंत्र को समाप्त करने का काम चल रहा है, ऐसे शब्दों में भास्कर जाधव ने खिंचाई की।
रिपोर्टर