Breaking News
मुंबई : अपराध शाखा ने ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मुंबई से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, इसके बाद मध्यप्रदेश में वहां की अपराध शाखा के साथ मिलकर छापेमारी की गई। जिसमें 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपराध शाखा ने गुप्त जानकारी के आधार पर मालाड में जाल बिछाया और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार संजीव निमाई सरकार उर्फ राजा सरकार और सलीम अकबर खान उर्फ सलमान में से सरकार के पास से एक किलो 80 ग्राम हेरोईन, एक किलो 100 ग्राम एमडी और 65 हजार रुपए नकद बरामद किया गया है, जबकि सलमान के पास से 150 ग्राम एमडी बरामद किया गया है। पूछताछ में पता चला कि इस ड्रग्स को मध्य प्रदेश से लाया जाता था। इसके बाद पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश पहुंची और स्थानीय अपराध शाखा के साथ मिलकर छापेमारी की। पता चला कि गिरफ्तार शोएब आयूब सिकरावा और उसके पिता सरकार के पास ड्रग्स भेजते थे जहां से पूरे मुंबई में इसकी सप्लाई की जाती थी। वहां पर छापेमारी के बाद कुल 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्टर