Breaking News
उल्हासनगर : बड़े लोगों के घरों में काम करते हुए उनका विश्वास अर्जित करने के बाद उसी घर में मौका पाकर सोने के गहने चुराने वाली आशा उर्फ नर्मदा खान नामक एक महिला को क्राइम ब्रांच यूनिट 4 (उल्हासनगर) ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। इस यूनिट ने महिला को 91 तोला सोने के गहने के चुराने के मामले में मुलुंड से पकड़ा है।
अपराध शाखा 4 उल्हासनगर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्थानीय कैंप क्रमांक 1 के भारत पैलेस में रहने के राम जेठानंद तनवानी के घर 23 अक्टूबर को चोरी हुई थी। आशा खान अलमारी से सभी गहने लेकर फरार हो गई थी। जिसका वजन 91 तोला बताया गया था। अपराध शाखा आशा खान की तलाश में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, गुजरात के अहमदाबाद तक गई लेकिन पुलिस की टीम ने आखिर में मुलुंड से उसको गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आशा खान से 25 तोला सोने के आभूषण बरामद भी कर लिए गए है। उसने चोरी करने का अपराध भी कबूल किया है। पुलिस के अनुसार इस महिला पर 12 मामले विविध पुलिस थानों में दर्ज है।
क्राइम ब्रांच के अपर पुलिस आयुक्त अशोक मोराले, डीसीपी लक्ष्मीकांत पाटिल, एसीपी दिनकर मोहिते और यूनिट 4 के इंचार्ज अनिल भंगाले के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के संपत फडोल, विनोद पाटिल, जानुसिंग पवार, श्याम रसाल, महेश पाटील, प्रकाश पाटिल, रमेश केंजले, सुनील सुर्यवंशी, चंद्रकांत सावंत, गणेश गावडे, चंद्रकांत पाटिल, निलेश अहीरे, संजय शेरमाले, अशोक पाटिल, कुसुम, शिंदे, प्रियंका लोमटे ने आशा को पकड़ा।
रिपोर्टर