Breaking News
जळगाव: शिंदे गुट की तरफ से उद्धव ठाकरे पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। अब शिंदे गुट के विधायक चिमणराव पाटील ने उद्धव ठाकरे सरकार को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, उद्धव ठाकरे की सरकार सुस्त थी। उद्धव ठाकरे पारदर्शी और किसानों के हित में निर्णय लेने से हिचक रहे थे। लेकिन, शिंदे सरकार ने किसानों के सारे मुद्दों पर जल्दी फैसले लिए है। चिमणराव पाटील ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि, एकनाथ शिंदे को राज्य की परवाह है और जनता के लिए उनके दिल में प्यार है। वह एक बेहतरीन मुख्यमंत्री है। पाटिल ने एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उद्धव ठाकरे किसानों के हित में फैसले लेने से हिचक रहे हैं।
हालांकि चिमणराव पाटील ने आगे शिंदे गुट के मंत्री गुलाबराव पाटिल पर निशाना साधा है।चिमणराव पाटील और गुलाबराव पाटिल के बीच मनमुटाव बढ़ गया है। गुलाबराव पाटिल ने अपनी ही पार्टी के विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व राकांपा मंत्री के बेटे के गुट को जलापूर्ति का काम दिया था। विधायक चिमणराव पाटील ने गुलाबराव पर तंज कसा है। विधायक चिमणराव पाटील ने चेतावनी दी है कि मंत्री गुलाबराव पाटील को राजनीति में नहीं आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि एक मंत्री के तौर पर सरकार आपकी निजी संपत्ति नहीं है। विधायक चिमणराव पाटील ने गुलाबराव पर निशाना साधते हुए कहा है कि आप मंत्री हैं क्योंकि सरकार आ गई है।
रिपोर्टर