Breaking News
नवी मुंबई : खांदेश्वर पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिनके पास से पुलिस ने 4 कार बरामद किया है। जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के हाथ लगे इन दोनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। इन आरोपियों के 2 साथी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।
नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल- 2 के पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल के अनुसार, पुलिस के हाथ लगे आरोपियों का नाम सुनील सिंह दुधानी और जयप्रकाश गौड़ है। सुनील पर 16 और जयप्रकाश पर चोरी के 12 मामले दर्ज हैं। यह दोनों अपने अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। इन दोनों को कल्याण की महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन की पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था।
पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल के मुताबिक, यह गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए सबसे पहले वाहनों की चोरी किया करता था और बाद में उसी का इस्तेमाल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया करता था। कामोठे पुलिस स्टेशन के क्षेत्र से एक कार की चोरी हुई थी। जिसकी जांच के दौरान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवीदास सोनावणे को गुप्त जानकारी मिली थी। जिसके आधार पर उन्होंने पुलिस निरीक्षक पांडे के दस्ते को इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कल्याण भेजा था।
रिपोर्टर