Breaking News
मुंबई : मुंबई में जानवरों के लिए बीएमसी ने बड़ी पहल की है। बीएमसी ने दहिसारी में पालतू जानवरों के लिए अपना पहला इलेक्ट्रिक इंसीनरेटर स्थापित करने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) दहिसर श्मशान घाट में पालतू जानवरों के शवों के लिए एक इलेक्ट्रिक इंसीनरेटर स्थापित है। उन्होंने कहा कि, यह नगर निकाय द्वारा शुरू होने वाली इस तरह की पहली सुविधा होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर ने बताया कि, शहर में लंबे समय से पालतू जानवरों के लिए इस तरह की सुविधा शुरू किए जाने की मांग की जा रही है। इसलिए, हमने दहिसर श्मशान में पालतू जानवरों के लिए इलेक्ट्रिक इंसीनरेटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह मुंबई में नागरिक निकाय द्वारा प्रदान की जाने वाली पहली ऐसी सुविधा होगी। बताया जा रहा है कि, यह 2,500 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला होगा और बीएमसी ने इसके लिए पहले ही एक सर्कुलर जारी कर दिया है। वैसे शहर में पालतू जानवरों के लिए कोई सामान्य श्मशान नहीं था। शहर में मौजूदा सुविधाएं निजी हैं और उनकी प्रतीक्षा अवधि लंबी है। इस समस्या को दूर करने के लिए बीएमसी ने इस सुविधा को स्थापित करने का निर्णय लिया है।
रिपोर्टर