Breaking News
मुंबई : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नार्को टेरर पर काम करते हुए मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से कंटेनर में भरे हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने 345 किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत 1725 करोड़ रुपये है। इस बात की जानकारी पुलिस को गिरफ्तार किए गए दो अफगानी नागरिकों से मिली। जिन्हे पुलिस ने 6 सितंबर को दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके से गिरफ्तार किया गया था।
स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि, हेरोइन की यह खेप 21 जून 2021 से मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट पर खड़े कंटेनर में थी। किसी भी एजेंसी को इसके बारे पता नहीं लगा। पिछले शुक्रवार यानी 16 सितंबर को इस कंटेनर को मुंबई से जब्त किया गया। इसके बाद इसे दिल्ली लाया गया।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने नवी मुंबई स्थित जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट से 20 टन हेरोइन कोटेट मुलेठी की खेप बरामद की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1750 करोड़ रुपये है। इसके तार नार्को टेरर से जुड़े हैं। मामले की जांच जारी है। धालीवाल ने यह भी दावा किया कि, नशे की ये खेप भारत में भेजने वाला शख्स पाकिस्तान में रह रहा अफगानिस्तान मूल का नागरिक है। इस हेरोइन के पीछे अफगानी कंपनी है, जिसने कि दुबई के रास्ते इस कंसाइनमेंट को भिजवाया था।
पुलिस के मुताबिक, यह ड्रग्स भारत के अलग-अलग हिस्सों में भेजी जाने वाली थी। हालाँकि, दिल्ली स्पेशल सेल द्वारा 6 सितंबर को दिल्ली से गिरफ्तार किए गए 2 अफगानी नागरिकों की निशानदेही पर 312 किलो मैथाएफटामिन नामक ड्रग्स बरामद की थी, जो चेन्नई पोर्ट से भारत मे पहुंचाई गई थी। वहीं, आरोपी अफगान नागरिक मुस्तफा और रहिमुल्ला ने ही इस ड्रग्स के बारें में पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस का यह भी कहना है कि, नार्को टेरर में शामिल तस्कर भारत में नशे की खेप पहुंचाने के लिए देश के विभिन्न पोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
रिपोर्टर