Breaking News
मुंबई : रोज तेजी से बढ़ रही महंगाई से फिलहाल आम लोगों को राहत मिलने की गुंजाइश नहीं दिख रही है। एक तरफ जहां र्इंधन के दामों में लगातार वृद्धि हुई है तो वहीं दूसरी तरफ बेमौसम बारिश ने भी प्याज का स्वाद बिगाड़ दिया है। इस बारिश के कारण थोक बाजारों में प्याज की आवक कम हुई है। परिणामस्वरूप मांग बढ़ने और आवक कम होने से प्याज की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। सब्जी कारोबारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्याज सस्ता होने की उम्मीद न के बराबर है।
बता दें कि महाराष्ट्र में लौटते मानसून की वजह से नए प्याज की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे हालात में अन्य राज्यों में महाराष्ट्र के किसानों द्वारा स्टॉक में रखे पुराने प्याज की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस बढ़ती मांग की वजह से बाजार में प्याज का भाव भी तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल खुदरा बाजार में प्याज ५० से ६० रुपए किलो मिल रहा है। प्याज व्यापारियों के मुताबिक नए प्याज को तैयार होने में अभी दिवाली तक इंतजार करना पड़ेगा, तब तक प्याज का भाव और बढ़ने की संभावना है।
महाराष्ट्र और कर्नाटक में प्याज बहुत अधिक मात्रा में पैदा होता है। फिलहाल बाजार में मांग की तुलना में प्याज की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस वजह से पुराने स्टॉक का भाव आसमान छू रहा है। खुदरा बाजार में प्याज ५० से ६० रुपए किलो मिल रहा है। नई मुंबई के एपीएमसी मार्वेâट में १०० से १३० गाड़ियों में प्याज मंगवाए जाते हैं। यहां थोक में प्याज ३० से ४५ रुपए किलो के हिसाब से मिल रहा है।
रिपोर्टर