Breaking News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी मंगलवार को ऑस्ट्रिया की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे। इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने द्विपक्षीय
संबंधों को और गहरा करने तथा कई भू-राजनीतिक
चुनौतियों पर निकट सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे। रूस की दो-दिवसीय यात्रा के बाद मोदी वियना पहुंचे हैं। तस्वीरें
साझा करते हुए मोदी ने ‘एक्स' पर कहा, ‘‘वियना
पहुंच गये। ऑस्ट्रिया
की यह यात्रा विशेष है। हमारे देश साझा मूल्यों से जुड़े हुए हैं। चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता और भारतीय समुदाय के साथ संवाद सहित ऑस्ट्रिया
में विभिन्न कार्यक्रमों
के लिए उत्सुक हूं।'' ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग
ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री
की पहली ऑस्ट्रिया
यात्रा है। इससे पहले 1983 में
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी। मोदी बुधवार को ऑस्ट्रिया
के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर
वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। मोदी और नेहमर भारत तथा ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार शाम वियना पहुंचे। गौरतलब है कि
40 साल से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है। ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह ऑस्ट्रिया में चांसलर कार्ल नेहमर के साथ अपनी वार्ता और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत सहित विभिन्न कार्यक्रमों
की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वियना पहुंचा। ऑस्ट्रिया की यह यात्रा विशेष है। हमारे देश साझा मूल्यों और बेहतर ग्रह के प्रति प्रतिबद्धता
से जुड़े हैं। ऑस्ट्रिया में चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत और अन्य विभिन्न कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'
रिपोर्टर