Breaking News
मुंबई : एसटी हड़ताल को लेकर राज्य की राजनीति तेज हो गई है, वहीं महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का एक 43 वर्षीय कर्मचारी को परेल बस डिपो के पास मृत पाया गया। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर मामले की जांच कर ही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति परेल एसटी डिपो के पास ही गिरा हुआ है। पुलिस ने जांच की तो उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है वह महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का कर्मचारी है। उसका नाम महेश सुरेश लोले है और कोल्हापुर के कागल बस डिपो में काम करता है। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
रिपोर्टर