Breaking News
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उद्धव ठाकरे जिस सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं वह अब तक के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार है। हाल ही में इनकम टैक्स की रेड में इसका खुलासा भी हुआ है। किससे कितने पैसे वसूले जाने हैं, इसका अलर्ट दलालों के पास जाता था। उन्होंने ठाकरे के एजेंसियों के दुरुपयोग वाले बयान पर कहा कि अगर हम एजेंसियों का दुरुपयोग करते तो महाराष्ट्र सरकार की आधी कैबिनेट जेल में होती।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र को बंगाल बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। भाजपा इसके खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दशहरा उत्सव के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ईडी व सीबीआई जैसी एजेंसियों के सहारे लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा था आर्यन खान ड्रग्स केस के बहाने कहा था कि चिमटी भर गांजा सूंघने वालों को माफिया कहा जा रहा है। एक आदमी को पकड़कर ढोल बजाया जा रहा है। असल काम मुंबई पुलिस कर रही है। हमारी पुलिस ने 150 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किए हैं।
रिपोर्टर