Breaking News
महाराष्ट्र : देश के मौसम में तेजी बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत समेत तमाम इलाकों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र में तो जैसे ही मार्च का महीना शुरू हुआ तो ऐसा लगता है कि यहां समय से पहले गर्मी ने दस्तक दे दी है। राज्य में तापमान में लगातार बढ़ोतरी बनी हुई है। इस बीच महाराष्ट्र के लोगों को जल्द ही गर्मी से निजात मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 48 घंटों में बेमौसम बारिश का अनुमान जताया है।
राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के पूरे आसार हैं। महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो महाराष्ट्र में 10 मार्च तक गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती है। जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्की बौछार पड़ सकती है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र में मंगलवार और बुधवार को अलग-अलग इलाकों में ओला गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, पुणे, कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद, जालना जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं सिंधु दुर्ग और नांदेड में बुधवार को बारिश की संभावना है।
वहीं इस बेमौसम बारिश पर मौसम विभाग (IMD) ने yellow अलर्ट जारी कर दिया है। ताकि स्थानीय लोगों को मौसम के प्रति जागरूक किया जा सके। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अगले दो दिनों तक गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। मुंबई में खास तौर से बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले 48 घंटों में इसका दिन का तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस और रात में 27 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
रिपोर्टर