Breaking News
मुंबई : महाराष्ट्र के वसई का मार्डेस बीच आज एक विशालकाय व्हेल मछली के शव के किनारे आने पर चर्चा का विषय बन गया। यह व्हेल 40 फिट लंबी थी और इसका वजन 30 टन यानि 3 हजार किलो था। अधिकारियों ने कहा कि वसई के सुदूर मार्डेस बीच पर इस विशाल व्हेल का शव अरब सागर से यहां आया था। स्थानीय लोगों ने इस शव को देखा।यह तेजी से सड़ रहा था और शव से बहुत बुरी बदबू आ रही थी, जो पूरे इलाके में फैल रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी खबर वन विभाग को दी जो व्हेल की प्रजाति का पता लगाने के लिए बिना देरी किए वहां पहुंचे, लेकिन वह अपने प्रयास में असफल रहे क्योंकि मछली का शव पूरी तरह सड़ चुका था। उन्होंने अनुमान लगाया कि यह व्हेल अगस्त में मर गई होगी और उच्च ज्वार भाटा में यह समुद्री लहरों में बहकर आज दोपहर यहां आ गई।यह भी पढ़ें: जींस को महीने में एक बार और ब्रा को हफ्ते में एक बार धोएं, एक्सपर्ट्स दे रहे ऐसी सलाह, जानें क्योंअधिकारियों ने कहा कि इस विशाल और भारी शव को यहां से कई लेकर जाना काफी मुश्किल है इसलिए हम इसे समुद्र तट पर ही दफनाने की कोशिश करेंगे ताकि आवारा कुत्तों को इसे खाने से रोका जा सके और इसकी दुर्गंध से छुटकारा मिल सके। इस व्हेल को देखने के लिए वहां स्थानीय लोगों का तांता लग गया। लोगों ने उसके साथ जमकर सेल्फी ली।"
रिपोर्टर