Breaking News
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में राज्यसभा उपचुनाव के लिए सियासत तेज हो गई है। एक तरफ कांग्रेस ने पार्टी की वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल ने तो दूसरी ओर से बीजेपी ने संजय उपाध्याय को मैदान में उतारा है। राजीव सातव के निधन के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है। राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल से यह पूछे जाने पर कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए संख्या उनके पक्ष में नहीं है के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे पास केवल 20 विधायकों की कमी है। हमारा उम्मीदवार निश्चित रूप से निर्वाचित होगा।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि संजय उपाध्याय रामभक्त के पुत्र हैं, उनके पिता ने राम मंदिर के लिए 'भूमि पूजन' किया है और राम मंदिर के लिए धन दान करने वाले पहले व्यक्ति थे। आगामी यूपी चुनाव में भी होगा मददगार। पाटिल ने कहा कि हमारे पास केवल 20 विधायकों की कमी है। हमारा उम्मीदवार महाराष्ट्र से राज्यसभा सीट के लिए निश्चित रूप से निर्वाचित होगा। उपाध्याय की जीत को लेकर पाटिल ने कहा कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। अगर 56 विधायकों (शिवसेना) की पार्टी से सीएम हो सकते हैं और 54 विधायकों वाली एनसीपी का डिप्टी सीएम बन सकते हैं तो राज्यसभा उपचुनाव में हमारे पास अपना उम्मीदवार (संजय उपाध्याय) क्यों नहीं हो सकता है।
रिपोर्टर