Breaking News
मुंबई, मुंबई महानगर पालिका देश की सबसे धनी मनपा है। विश्व के टॉप शहरों में शुमार मुंबई लोगों की पहली पसंद है। यही वजह है कि यहां आलीशान और गगनचुंबी इमारतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बिल्डरों द्वारा बड़ी-बड़ी परियोजनाएं शुरू हैं और मुंबई में जमकर खुदाई हो रही है, जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से यहां लैंडस्लाइड अर्थात भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। बुधवार को चूनाभट्टी में हुई लैडस्लाइड की घटना में ५० से अधिक छोटे- बड़े वाहन दब गए। हालांकि, किसी की जान-माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन इससे अगल- बगल की इमारतें डगमगा गर्इं। सुरक्षा रक्षकों ने आस-पास की इमारतों को खाली कराया। मुंबई में यह पहली घटना नहीं है। लेकिन ऐसी घटनाओं के आम होने से लोगों में डर बढ़ गया है।
मुंबई में कई जगहों पर बड़ी तेजी से गगनचुंबी इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। इमारतों को बनाने के लिए बड़े पैमाने पर खुदाई शुरू है। बिल्डर नियमों की अनदेखी कर जगह-जगह खुदाई कर रहे हैं। जिसके चलते कई जगहों पर, लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। मुंबई में लगभग ५ हजार से अधिक अलग-अलग निर्माणाधीन परियोजनाएं शुरू हैं। इनमें से लगभग ४.२ हजार इमारतों का निर्माण कार्य शुरू है। यह काम मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में शुरू है।
रिपोर्टर