Breaking News
मुंबई : मुंबई में कहीं किसी जगह पर कोई समूह गद्दार दिवस ना मनाए या किसी प्रकार का आंदोलन या धरना प्रदर्शन ना करें इसको लेकर मुंबई पुलिस हर स्तर पर इस बारे में जानकारी भी इकट्ठा कर रही है क्योंकि आधिकारिक तौर पर किसी जगह और समय के बारे में पार्टियों द्वारा कोई परमिशन की जानकारी नही दी गयी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस ने उद्धव गुट और एनसीपी कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजा है और शहर में लॉ एंड आर्डर खराब न करने की चेतावनी दी है। किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन या हिंसक कार्रवाई करने पर कानूनन एक्शन लेने की भी चेतावनी दी है। ठाकरे शिवसेना गुट और एनसीपी के कार्यकर्ता आज विश्व गद्दार दिवस के रूप में मनाने वाले है और विरोध प्रदर्शन करने वाले है।
सेंसिटिव जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी
मुंबई पुलिस ने सेंसिटिव जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी है और अपने सभी कर्मचारियों को सजग रहने के आदेश दिए है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनी रहे इसको लेकर मुंबई पुलिस काफी सजग है। खोके दिन या गद्दार दिन जैसे किसी भी दिन को मनाने पर मुंबई पुलिस ने रोक लगा दी है साथ ही मुंबई पुलिस की ओर से ठाकरे गुट के पदाधिकारियों को भी नोटिस भेजा गया है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी आज खोके दिवस मना रही है। एनसीपी आज के दिन को गदर डे के रूप में मनाने जा रही है। हालांकि मुंबई पुलिस ने ऐसे किसी भी दिन को मनाए जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही मुंबई पुलिस की ओर से ठाकरे ग्रुप के पदाधिकारियों को भी नोटिस भेजा गया है। एकनाथ शिंदे की बगावत को आज एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बगावत के कारण शिवसेना में विभाजन हो गया था। एकनाथ शिंदे ने शिवसेना छोड़ दी और विधान परिषद चुनाव परिणाम की रात यानी 20 जून 2022 को बगावत कर दी। आज उनका एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर आज खोके दिवस और गदर दिवस मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ठाकरे गुट और एनसीपी कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं।
रिपोर्टर