Breaking News
मुंबई : राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई में 3 सोना तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 करोड़ 33 लाख 24 हजार 447 रुपए का सोना जब्त किया है। सोने का आयात दुबई से शिपमेंट के जरिए मुंबई में लाया गया था। कोर्ट ने उन्हें 8 दिन की डीआरआई के रिमांड पर भेज दिया है।
डीआरआई की चेन्नई के अधिकारियों को सूचना मिला कि रविवार को दुबई से मुंबई में सोने की तस्करी कर लाया जा रहा है। मुंबई के अधिकारियों की मदद से चेन्नई के अधिकारियों की टीम ने तीन सोना तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 करोड़ 33 लाख 24 हजार 447 रुपए का सोना जब्त किया है।
8 अगस्त तक न्यायिक हिरासत
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों को चेन्नई को मुंबई में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 8 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीआरआई की चेन्नई यूनिट पूरे मामले की आगे की जांच जारी है।
रिपोर्टर