Breaking News
मुंबई। मुंबईमहानगरपालिका सड़कों पर पड़े गड्ढों को पाटने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है। इसके बाद भी बारिश में सड़कों पर पड़े गड्ढों के कारण मुंबईकर त्रस्त हैं। सरकार मनपा की तिजोरी लूटने में मस्त है, मनपा में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। यह बात कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड ने औचित्य के मुद्दे के तहत विधानसभा में उपस्थित किया। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई में अधिवेशन शुरू है। माटुंगा पुल, हिंदमाता सहित मुंबई के अन्य क्षेत्रों की सड़कों पर गड्ढों के कारण यातायात जाम हो रहा है, जिसके कारण लोगों को ऑफिस पहुंचने में घंटों लग रहे हैं। मुंबई मनपा ने सड़कों के गड्ढों को पाटने के लिए २५० करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। हर वॉर्ड को दो-दो करोड़ रुपए दिए गए थे। मनपा ने दावा किया है कि १ अप्रैल से २४ जुलाई के दरम्यान ६,०४५ गड्ढे भरे गए हैं। यह गड्ढे कहां भरे गए हैं, ऐसा सवाल उन्होंने किया। मुंबई की सड़कों पर पड़े गड्ढों को देखने से ऐसा लगता है कि मनपा ने सड़कों के गड्ढों को पाटने के लिए जो २५० करोड़ रुपए खर्च करने का दावा किया है, वे पानी में बह गए हैं।
रिपोर्टर