Breaking News
मुंबई। मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर में एक ७ वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ट्रॉम्बे पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महज छह घंटे के भीतर एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग आरोपी डोंगरी चिल्डे्रन होम में भेज दिया गया है। ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र रणशेवरे ने बताया कि पीड़िता घर से नजदीक एक दुकान में चॉकलेट लेने गई थी। कुछ समय बाद जब वो नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। जब कुछ समय बाद बच्ची मिली, तो उसकी हालत देखकर मां को संदेह हुआ। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। सब इंस्पेक्टर किरण तांबडे ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामल में पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर