Breaking News
ठाणे। महाराष्ट्र में नवी मुंबई का एक 17 वर्षीय लड़का 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकलने के बाद कथित तौर पर लापता हो गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी।
रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़का परीक्षा देने के लिए वाशी के एक कॉलेज जाने के लिए बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे घनसोली इलाके में अपने घर से निकला था। उन्होंने बताया कि वह देर रात तक घर नहीं लौटा जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसकी तलाश की और बाद में पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने कहा कि लड़के के पिता की शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसका पता लगाने के प्रयास अभी भी जारी हैं।
रिपोर्टर