वसई-विरार के सबसे बड़े स्लम वलईपाडा में जापान की तर्ज पर बनेगा बुलेट ट्रेन 'नया विरार' स्टेशन
- by admin
- Jun 30, 2024
विरार : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन रूट पर नया विरार स्टेशन को जापान की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र और अत्याधुनिक सुविधाएं भी तैयार की जाएंगी। इससे वसई-विरार के लोगों को रोजगार मिलेगा और शहर के विकास-पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (बुलेट ट्रेन) के चार स्टेशनों में से एक विरार स्टेशन का निर्माण नालासोपारा के सबसे बड़े स्लम इलाके के वलईपाडा में किया जाना है। इस स्टेशन क्षेत्र को विकसित करने के लिए 'प्रॉजेक्ट स्मार्ट' बनाया गया है। यह विकास जापान की तर्ज पर किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए केंद्रीय आवास मंत्रालय ने एक विशेष समिति का गठन किया था। समिति में वसई-विरार मनपा के टाउन प्लानिंग विभाग के उप निदेशक वाई.एस. रेड्डी शामिल हैं। विभाग ने चार स्तरों पर काम कर रिपोर्ट तैयार की है।
कई सुविधाएं होंगी शामिल
रिपोर्ट में स्टेशन का डिजाइन भी शामिल है। रिपोर्ट को केंद्रीय आवास मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। स्टेशन परिसर को विकसित करते समय इसे और अधिक कनेक्टेड कैसे बनाया जा सकता है, इसे प्राथमिकता दी है। इसके अलावा, अधिक से अधिक जगह खाली छोड़ने और सरकारी जगह का उपयोग करने पर भी जोर दिया गया है। रेड्डी ने बताया कि वन विभाग की जमीन के कम उपयोग को देखते हुए नक्शे में बदलाव किया गया है। बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद रूट पर है, इसलिए अधिक यात्रियों को आकर्षित करने के लिए ये योजनाएं लागू की जा रही हैं। यहां बिजनेस हब, एंटरटेनमेंट एरिया बनाया जाएगा। इसके अलावा, स्टेशन क्षेत्र में अच्छा बुनियादी ढांचा और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जापान के बुलेट स्टेशन की तर्ज पर यहां विकास किया जाएगा। वसई में बड़े पैमाने पर नए रोजगार पैदा होंगे और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। वसई को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा।
बुलेट ट्रेन का प्रॉजेक्ट
- बुलेट
ट्रेन
वसई
तालुका
के
21 गांवों
और
वसई-विरार
शहर
मनपा
क्षेत्र
के
14 गांवों
से
गुजरेगी।
- वसई से इसकी कुल दूसरी 26.5 किमी है।
- बुलेट ट्रेन के लिए राज्य में 4 स्टेशन हैं, जिनमें बीकेसी, ठाणे, विरार और बोईसर शामिल हैं।
- बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनाने का ठेका एलऐंडटी कंपनी को दिया गया है।
- स्टेशन का नाम विरार, लेकिन यह नालासोपारा (पूर्व) में मोरेगांव के पास वलईपाडा में बनेगा।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin