जोखर आशापुरा माताजी मंदिर दादाई पर गुरू पुर्णिमा का महोत्सव 21जुलाई 24को होगा आयोजन
- by admin
- Jul 02, 2024
अजय कुमार जैन जवाली
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री जोखर आशापुरा माताजी मंदिर दादाई भाकर पर मा आशापुरा उपासक बाबूलाल देवासी के सानिध्य मे गुरू पुर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को बडी धूमधाम से मनाया जायेगा।समाजसेवी अमरपुरी गोस्वामी दादाई ने बताया की 21 जुलाई सुबह मां आशापुरा के पूजा अर्चना कर गुरु पूनम का महोत्सव मनाया जाएगा।महोत्सव मे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत उपस्थित रहेगे।गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में गुरु भक्त हंसा राम पुत्र नेनाराम चौधरी बेरा खरिया उज्जैनी वीर मामाजी महाराज उपासक नाडोल वालों द्वारा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। एवं दिनभर भजन सत्संग कार्यक्रम किए जाएंगे इसमें ख्यातिप्राप्त भजन कलाकार सुरदास (बदाराम)ढेलडी द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। एवं आशापुरा के दर्शन लाभ लेकर प्रदेश में खुशहाली की कामना करेंगे।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin