मुंबई का करोडपती रईर चोर गुजरात से पकड़ा गया
- by admin
- Jul 07, 2024
मुंबई में दो करोड़ का फ्लैट और ऑडी का मालिक है रईस चोर
मिली जानकारी के अनुसार मुंबई और गुजरात के वापी में लाखो रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो चोर की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानकर अफसर भी हैरान रह गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी रोहित सोलंकी आलीशान होटलों में रुकता था, फ्लाइट से ट्रेवल करता था। गुजरात पुलिस का कहना है कि आरोपी रोहित सोलंकी ने कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पिछले महीने रोहित कनुभाई सोलंकी ने वापी में 1 लाख रुपए की चोरी की थी। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद से पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी और चोर की तलाश कर रही थी। इसी मामले में पुलिस ने रोहित गिरफ्तार किया। जब रोहित से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि रोहित चोरी के पैसों से लग्जरी जिंदगी जी रहा है। आरोपी रोहित ने 19 चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की हैं। इनमें वलसाड में तीन, सूरत में एक, पोरबंदर में एक, सेलवाल में एक, तेलंगाना में दो, आंध्र प्रदेश में दो, मध्यप्रदेश में दो और महाराष्ट्र में एक घटना को अंजाम दिया। आरोपी रोहित ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छह और चोरियां करने की बात भी कबूल कीं। उसका कई राज्यों में क्राइम का इतिहास है। पुलिस को यह भी पता चला है कि रोहित सोलंकी ने मुस्लिम महिला से शादी के लिए अपना नाम बदलकर अरहान रख लिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रोहित सोलंकी ने मुंबई के मुंब्रा इलाके में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का आलीशान फ्लैट लिया था, जिसमें वह रह रहा था। इसके अलावा वह ऑडी कार से चलता था। वलसाड पुलिस ने बताया कि रोहित चोरी करने के लिए लग्जरी होटलों में रुकता था, फ्लाइट से ट्रेवल करता था और होटल कैब बुक करके आता जाता था। चोरी करने से पहले वह दिन में सोसायटियों में जाकर रेकी करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित मुंबई के डांस बार और नाइट क्लब में पार्टी करने का शौकीन है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin