Breaking News
कमोडिटी बाजार में इस हफ्ते
जो तेजी दिखाई दे रही थी, शुक्रवार (12 जुलाई) को यहां दबाव दिखाई दिया। सोने-चांदी दोनों में ही गिरावट
नजर आ रही थी, वो भी तब कल विदेशी बाजार में सोने ने लंबी छलांग लगाई है। कल
विदेशी बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी आई और एक झटके में दाम 40 डॉलर से ज्यादा बढ़ गए
लेकिन विदेशी बाजार की तेजी के मुकाबले घरेलू बाजार की रफ्तार धीमी रही।
MCX पर सोना 0.18% गिरकर 73,178 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। कल ये 73,311 रुपए पर बंद हुआ था। चांदी
इस दौरान 1.20 की गिरावट के साथ 93,061 रुपए पर दर्ज हुई, जोकि कल 94,190
रुपए पर
बंद हुई थी।
अमेरिका में महंगाई दर 12 महीनों के निचले स्तर पर आ गई है, गुरुवार को आए डेटा के बाद
सितंबर में रेट कट की 90% संभावनाएं बन रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में
इसके चलते सोना 1% से ज्यादा उछल गया था और 22 मई के बाद एक बार फिर से 2,400 डॉलर के लेवल पर पहुंच गया। 1.8% की तेजी के साथ ये 2,414 डॉलर प्रति औंस पर था। गोल्ड फ्यूचर 1.6% बढ़ा और 2,418 डॉलर प्रति औंस पर चला गया।
रिपोर्टर