मृत्यु पर पत्नी ने थाने को दी आवेदन, राइस मीलर को बनाया हत्यारोपी
- by admin
- Jul 17, 2024
नवादा।जिले में रजौली थाना क्षेत्र के अंधरबारी
गांव स्थित अर्धनिर्मित राइस मिल में कार्यरत गार्ड की मृत्यु के बाद क्षेत्र में
तरह-तरह की बातें हो रही है।
बुधवार को मृतक की पत्नी के आवेदन पर मिल मालिक के विरुद्ध
हत्या की प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। गार्ड की पहचान अकबरपुर के बलिया बुजुर्ग
गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के 26 वर्षीय साजन कुमार
के रूप में हुई थी ।गार्ड की हत्या अथवा आत्महत्या दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच में
जुटी हुई है।वहीं मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी ने थाने को लिखित आवेदन देकर राइस
मिल के मालिक को आरोपित बनाकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला
मृतक गार्ड साजन कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी ने बताया कि उनके
पति वर्ष 2022 के सितंबर माह से बलिया बुजुर्ग निवासी
मनोज सिंह के पुत्र संतोष सिंह के निर्माणाधीन राइस मिल में गार्ड के पद पर
कार्यरत थे।मृतक प्रत्येक दिन सुबह से लेकर शाम को मिल की निगरानी किया करते थे
एवं खाना खाने के समय में घर भी आया करते थे।बीते दिन दोपहर में खाना खा रहे थे,इसी बीच किसी का कॉल आया और इमरजेंसी कहकर मेरे पति को बुलाया
गया।जिसके बाद वे खाना खाकर घर से निकल गए।सोमवार की रात्रि लगभग 8 बजे तक उनके मोबाइल पर कॉल करके हाल-चाल जानने का भी प्रयास
किया गया।किन्तु उनका फोन रिंग होकर ही रह जा रहा था।इसी बीच सोमवार की रात्रि को
राइस मिल के मालिक ने कुछ आदमियों को हमारे घर भेजा और घर से ससुर एवं मृतक के एक
भाई को लेकर अंधरबारी स्थित राइस मिल चले गए।कुछ देर बाद गाड़ी पर पति के शव को
लेकर आ गए।जिसके बाद घर में लोग शोकाकुल हो गए एवं उन्हें मौत के कारणों का कुछ
पता नहीं चल पा रहा था।जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर घटना के बारे में बताया गया।
घटना की बात सुनकर पुलिस बलों ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम
हेतु नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।मृतक की पत्नी ने बताई कि हमारे दो बच्चे जिनमें
एक ढाई वर्ष का लड़का एवं सात माह की छोटी बेटी है।साथ ही कही कि मेरे पति द्वारा
आत्महत्या की झूठी अफवाह भी फैलाया गया है।ताकि दोषी लोग इस अफवाह के पीछे बच
सकें।मृतक की पत्नी ने कहा कि मेरे पति के शरीर पर मारपीट एवं चोट के निशान भी
हैं।मृतक की पत्नी ने राइस मिल मालिक संतोष सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना
को लिखित आवेदन दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या या आत्महत्या की बात हो पाएगी
स्पष्ट,एसडीपीओ
राइस मिल में गार्ड की शव के बाद पुलिस सघनता से मामले की जांच
में जुटी हुई है।एसडीपीओ गुलशन कुमार ने घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया।इस दौरान
एसआई पिंकी कुमारी के अलावे अन्य पुलिस बल भी मौजूद रहे।एसडीपीओ ने बताया कि शव को
मृतक के घरवाले लेकर घर चले गए एवं एक दिन बाद पुलिस को जानकारी दिए।ऐसी स्थिति
में पुलिस हत्या अथवा आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।साथ ही कहा कि
मृतक की पत्नी द्वारा लिखित आवेदन देकर मिल मालिक को हत्यारोपी बनाया गया
है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।फिलहाल
पुलिस हर बिंदुओं पर सघनता से जांच में जुटी हुई है।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin