भारी बारिश के बीच बेलापुर डैम में फंसे 60 उत्साही पर्यटक
- by admin
- Jul 22, 2024
नवी मुंबई: मुंबई समेत पूरे राज्य में इस समय जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। इस बीच नवी मुंबई के कुछ उत्पाती पर्यटकों ने प्रशासन के नियमों को ताक पर रखकर बेलापुर नोड में एक पहाड़ी पर पिकनिक मानने की कोशिश की, लेकिन अति उत्साह के कारण पर्यटकों की जान पर बन आई। भारी बारिश के कारण 60 लोग फंस गए। सूचना पर नवी मुंबई रेस्क्यू टीम की ओर से बचाव कार्य शुरू किया गया। भारी बारिश के कारण बचाव कार्य में बाधा आई लेकिन टीम ने सराहनीय काम करते हुए सभी पयर्टकों को सुरक्षित निकाल लिया।
पिकनिक मनाने गए थे सभी
अधिकारियों ने बताया कि पिकनिक के लिए गए 60 लोगों को भारी बारिश के बीच नवी मुंबई के बेलापुर नोड में एक पहाड़ी पर पानी के तेज बहाव में फंसने के बाद बचा लिया गया। नवी मुंबई में रविवार दोपहर डेढ़ बजे तक, पांच घंटों में 83.38 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे वाशी, नेरुल और सानपाड़ा के कई इलाकों में जलभराव हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बेलापुर में आर्टिस्ट कॉलोनी के पीछे स्थित पहाड़ी पर पिकनिक के लिए गए करीब 60 लोग फंस गए थे।
कैसे किया गया रेस्क्यू
नवी मुंबई नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग, पुलिस और नवी मुंबई आपदा प्रबंधन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के दौरान रस्सियों के सहारे लोगों को निकाला गया। उन्होंने यह भी कहा कि नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में एक औद्योगिक इकाई के पीछे कुछ लोग पानी में फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। मुंबई और महानगर क्षेत्र में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी का भी असर नहीं
दरअसल मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की भविष्यवाणी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी थी। दो-तीन दिनों तक शहर में भारी बारिश के भी आसार हैं। ऐसे में प्रशासन की पर्यटकों से अपील के बावजूद पर्यटकों का अति उत्साह पर्यटकों पर भारी पड़ रहा है। अचानक बारिश तेज आई और पानी के तेज बहाव से पर्यटक फंस गए। इसके बाद पर्यटकों को बचाने के लिए बेलापुर अग्निशमन विभाग और पुलिस की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin