मादडी राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में निकाली तिरंगा रैली
- by admin
- Aug 14, 2024
हर घर तिरंगा फहराने लिए के लिए किया प्रेरित,
संवाददाता- अजय कुमार जैन जवाली,
जवाली पाली-- तिरंगा रैली में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दौड़ लगाकर स्वाधीनता दिवस से पहले देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पाली पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मादड़ी के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा मादड़ी गांव में ढोल नगाड़े और देशभक्ति नारों के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। गांव में जगह-जगह संस्था प्रधान राजीव कुमार ने ग्राम वासियों को जानकारी देते हुए लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्सव की तरह मानने के लिए ग्राम वासियों को 15 अगस्त 2024 में विद्यालय में आमंत्रित किया। साथ ही बताया कि 13 से 15 अगस्त के मध्य "तिरंगा होस्टिंग विद सेल्फी" गतिविधि के तहत ग्राम वासियों से अपने मकान,दुकान,संस्थान पर तिरंगा झंडा फहराने एवं राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करने व तिरंगा शपथ लेने के लिए विनम्र अपील की। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के शिक्षक मनोज, हेमदान,कीर्ति रामावत, मोहम्मद मोहसिन एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin