स्वच्छता हमारी कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा : मुरली
- by admin
- Aug 20, 2024
हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार में 16 से 31 अगस्त तक स्वच्छता
पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार काे कारखाना परिसर स्थित ब्लॉक-एक
के समीप सफाई अभियान चलाया गया। बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली के
नेतृत्व में सफाई अभियान में महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के
प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
टीएस मुरली ने कहा कि स्वच्छता हमारी कार्य संस्कृति का एक
अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का उद्देश्य केवल कार्यस्थलों
को साफ रखना ही नहीं बल्कि यह प्रेरणा देना भी है कि हम स्वच्छता को अपने दैनिक
जीवन का हिस्सा बनाएं। मुरली ने बताया कि इस तरह के अभियान जहां हमारे
कार्यक्षेत्र को साफ और सुरक्षित बनाते हैं, वहीं उत्पादकता और मनोबल को भी बढ़ावा देते हैं।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आने वाले दिनों में
बीएचईएल फैक्ट्री परिसर तथा उप नगरी में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम
चलाए जाएंगे। साथ ही स्वच्छता संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का भी आयोजन किया
जा रहा है। कार्यक्रम का समन्वय सीएसआर एवं एचएसई विभाग ने किया।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin