डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की तरफ से निकाली गई विरोध रैली
- by admin
- Aug 21, 2024
नालासोपारा। कोलकाता के मेडिकल काॅलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। देशभर में प्रर्दशन और कैंडल मार्च का दौर जारी है। वहीं इस घटना के विरोध में नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की तरफ से मंगलवार को महाविद्यालय से अग्रवाल सर्कल (फायर ब्रिगेड) से कैपिटल मॉल से महाविद्यालय तक मूक निषेध रैली निकाली गईl इस रैली में महाविद्यालय के सभी अध्यापक डॉक्टर्स, कर्मचारी इंटर्न्स एवं विद्यार्थीयों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने निषेध स्लोगन के पोस्टर्स बनाकर निषेध दर्शाया और डॉक्टर एवं विद्यार्थियों की उचित सुरक्षा की मांग की। रैली में उपस्थित सभी ने काली रिबन बांधकर निषेध दर्शाया। रैली के दौरान विद्यार्थियों द्वारा “निषेध पथनाट्य” प्रस्तुत कर सामान्य स्त्रियों एवं डॉक्टर को सुरक्षा देते हुए उन्हें सम्मान देने का संदेश देकर समाज में जागरूकता फैलाने की कोशिश की गई।
समाज विघातक घटना के बारे में दुख व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि
“निषेध दर्शाने के लिए सभी डॉक्टर्स ने बाह्य रूग्ण विभाग, हॉस्पिटल बंद रखकर और रैली निकालकर रास्ते पर आकर डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए न्याय मांगा है,
लेकिन इस क्रूर कृत्य के लिए समाज के हर क्षेत्र के व्यक्तियों ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और एक सुरक्षित समाज प्रस्थापित करने के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए। क्योंकि पीड़िता सिर्फ डॉक्टर ही नहीं थी बल्कि एक महिला थी,
भारत की नागरिक थी इसीलिए हमें एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर न्याय पाना है। अस्पताल के डॉक्टर्स, इंटर्न्स, नर्सेस, कर्मचारी तथा रुग्णों की सुरक्षा के लिए देश में विशेष कानून बनाकर इनकी सुरक्षा के बारे में इन्हें आश्वस्त करना बहुत जरूरी है। अन्यथा डॉक्टर्स निर्भय होकर रुग्णों की सेवा नहीं कर पाएंगे।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin