VNNO की मशाल मारवाड़ के हर घर में एक मिसाल बन गई है प्रथम चरण में रानी-शिवगंज क्षेत्र से 300 महिलाओं का पंजीकरण
- by admin
- Aug 30, 2024
मासिक प्रशिक्षण सेमिनार के साथ VNNO स्वरोजगार व्यापार मेले का आयोजन दिसंबर में
राजस्थान-एक के बाद एक सफल और उत्साहपूर्ण कलनिखार प्रशिक्षण आयोजन के बाद vnno के प्रति मारवाड़वासियों की प्रीत और भी प्रगाढ़ हो गई है।
22 अगस्त 2024 रानी और 23 अगस्त को शिवगंज में पंजाबी सब्जी प्रीमिक्स व एडवांस कुकिंग के प्रशिक्षण जे साथ जयणा पालन व इसके व्यवसायीकरण का मार्गदर्शन किचन क्वीन अंजली बोब्रा(जयपुर)द्वारा दिया गया। रानी सेंटर में साध्वी भगवंत श्री भावितरेखा श्री जी के मुखरविन्द से मांगलिक वचनों व प्रेरणात्मक शब्दो से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्तिथ अतिथि व पदाधिकारी अशोक तापडिया,राजकुमारजी राठौड़, ख़ुशाल मेहता, प्रकाश मेहता,सुमित जैन, विमल पुनमिया,प्रकाश सेठिया, लायंस होस्पिटल से नवरत्न सी मेहता व हरीश सुराणा द्वारा संस्था के कार्यो की समीक्षा करते हुए सदा ही सहयोग का आश्वासन दिया।विद्यावाड़ी CRO अलका चौधरी एवम् वरकाना स्कूल की प्रिंसिपल अमिता गांधी ने महिलाओं को व्यवसायीकरण द्वारा सक्षम बनने के लिए संगठित होने की प्रेरणा की। विद्यावाड़ी से उपस्तिथ विद्यार्थियो ने विशेष उत्साह दिखाया जिसके फलस्वरूप अगले महीने वरकाणा व विद्यावाड़ी में VNNO वर्कशॉप होना तय हुआ है। आसपास के 8 गांवों से पधारे महिलाओं व विद्यार्थियो के लिए रानी संघ द्वारा उत्तम भोजन की।व्यवस्था की गयी थी।
शिवगंज में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्ण वातावरण में यह आयोजन वहा चातुर्मास के लिए विराजित साधुभगवंत के आशीर्वाद व किशोर पालरेचा व संजय सुराणा इत्यादि ट्रस्टीगण की उपस्तिथी में हुआ। लाभार्थी सुशीला छगनलालजी चूनावाला परिवार द्वारा सभी मेंबर्स के लिए स्वरूचि की व्यवस्था की गयी थी।इन दोनों आयोजन की सफलता में कमिटी मेंबर्स रानी से दीप्ती राठौड़ व शिवगंज से कोमल जैन सह विनीता खाण्टेड व मीनू पालरेचा का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर कोमलजी को मास्टरशेफ प्रतियोगिता में विजेता होने पर सर्टिफिकेट व 1100 rs का नगद पुरस्कार से सम्मनित किया गया।मारवाड़ के सभी मेंबर्स प्रत्येक महीने कुछ नया सीखने के लिए उल्लसित है और गृहउद्योग के क्षेत्र में आगे अवश्य बढ़ सकते है इसीलिए vnno द्वारा प्रत्येक महीने इस प्रकार का निशुल्क यातायात सुविधा के साथ प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया जायेगा ।
इसी अवसर पर लायंस हॉस्पिटल के प्रांगण में मेहता जी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा फाउंडर अंजना कोठारी का मोमेंटो श्रीफल माला द्वारा सम्मान किया गया।
सेप्टेम्बर महीने के मध्य में मारवाड़ क्षेत्र में युवतियो के लिए नेलआर्ट के वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin