एनडीपीएस एक्ट में फरार वांछित पन्द्रह हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार
- by admin
- Aug 31, 2024
जोधपुर संभाग संपादक पारस
शर्मा जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना
ओसियां के एनडीपीएस एक्ट में फरार वांछित पन्द्रह हजार के ईनामी अभियुक्त
शैतानाराम पुत्र श्री सुखराम विश्नोई निवासी एकलखोरी पुलिस थाना ओसियां को दस्तयाब
कर गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही का
विवरण जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि जिले में वांछित चल रहे
अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए श्री भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर
ग्रामीण व श्री जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसआईसीएडब्ल्यू) जोधपुर
ग्रामीण के सुपरविजन में एवं श्री रतनसिंह उप अधीक्षक पुलिस, साईबर सैल जोधपुर ग्रामीण एवं श्री मदनलाल रॉयल
वृताधिकारी वृत ओसियां के निर्देशन में जिला विशेष टीम एवं साईबर सैल को जिले में
लम्बे समय से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ के निर्देश
दिये गये, जिस पर जिला विशेष टीम
प्रभारी श्री करणीदान उप निरीक्षक के नेतृत्व में चिमनाराम हैडकानि की आसूचना पर
मुकदमा नं. 156/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना ओसियां में फरार चल
रहे पन्द्रह हजार के ईनामी आरोपी को दस्तयाब कर पुलिस थाना ओसियां को सुपुर्द
किया।
पुलिस टीम का विवरण उक्त
कार्यवाही में जिला स्पेशल टीम के चिमनाराम हैडकानि., सेठाराम, किशोर दुकतावा,
गोपालराम, चम्पालाल एवं प्रकाशचन्द कानि. डा. की मुख्य भूमिका रही,
जिन्हें जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।
संबंधित पोस्ट
हमें फॉलो करें
सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
admin