Breaking News
मुंबई. मुंबई से 60 किलोमीटर दूर ठाणे के पिसे में पंपिंग स्टेशन में आग लगने के कारण मुंबई के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आग शुक्रवार शाम को लगी। इससे कुछ पूर्वी उपनगरों में पानी की आपूर्ति के साथ-साथ गोलानजी, फॉस्बेरी, रावली और भंडारवाड़ा जलाशयों से आपूर्ति प्रभावित हुई है। परिणामस्वरूप, अगले 24 घंटों तक इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।
पश्चिमी उपनगरों और मुंबई के अन्य हिस्सों में जल आपूर्ति का दबाव भी प्रभावित हो सकता है। बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस अवधि के दौरान वह सहयोग करें और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें।
रिपोर्टर