Breaking News
मुंबई: महाराष्ट्र की 20 लोकसभा सीटों के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर बीजेपी महायुति (ग्रैंड अलायंस) के साथ चुनाव लड़ रही है। ग्रैंड अलायंस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और उप मुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। राज्य में लोकसभा की 48 सीटें पर महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस की अगुवाई वाली एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांंग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार ) शामिल हैं।
महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 48 है। इनमें 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं। चार सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में कुल आरक्षित सीटों की संख्या 9 है। 2008 के डी-लिमिटेशन से पहले आरक्षित सीटों की संख्या 7 थी।
रिपोर्टर