Breaking News
मुंबई : महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई से किडनैप की गई पांच साल की बच्ची को 12 घंटे के भीतर ठाणे से बचा लिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि बच्ची का अपहरण कथित तौर पर बेचने के इरादे से किया गया था। हालांकि पुलिस की तेज कार्रवाई ने बच्ची को महज 12 घंटे के भीतर ही अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया है।
पुलिस ने मामले के जानकारी देते हुए कहा कि पकड़ी गई चार पकड़ी गई महिलाओं में दो सीधे तौर पर अपहरण में शामिल थी। ठाणे शहर से सटे बालकुम इलाके से गिरफ्तार किया गया। बच्ची को बचाने के बाद उसके परिवार को सौंप दिया गया है। आरोपी महिलाओं ने पैसे कमाने के चक्कर में बच्ची को बेचने की योजना बनाई थी। अधिकारी ने बताया कि मुंबई से अपहरण के बाद बच्चे को ठाणे में रहने वाली चार महिलाओं में से दो के पास रखा गया था। यह घटना रविवार शाम की है, जब बच्ची होली मनाने के लिए गुब्बारे खरीदने निकली थी। उन्होंने बताया कि जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो उसके माता-पिता चिंतित हो गए और अपनी बेटी की तलाश शुरू कर दी। उपनगरीय भांडुप इलाके के कुछ निवासियों ने लड़की को दो महिलाओं के साथ एक ऑटो-रिक्शा में जाते देखा। अधिकारी ने कहा कि उनमें से एक, जिसकी पहचान बाद में खुशबू गुप्ता के रूप में हुई, उसी इलाके में रहती है।
रिपोर्टर