Breaking News
सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। बचपन से आपने कई बार कहावत सुनी होगी कि ‘एन एप्पल ए डे, कीपस द डॉक्टर अवे’। इसका मतलब यह है कि रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे। यानि कई तरह की बीमारियों से दूर हो सकते हैं। सेब में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। रोजाना सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है। वैसे तो सेब का किसी भी समय में सेवन किया जा सकता है। लेकिन सुबह के समय में सेब का सेवन अधिक लाभकारी होता है।
अच्छी स्किन के
लिए क्यों लाभकारी है
सेब?
अच्छी सेहत के साथ स्किन के लिए भी सेब के बहुत लाभ देखे गऐ हैं। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology
Information) की रिसर्च के मुताबिक, सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेतों जैसें फाइन लाइन्स या झुर्रियां से बचाए रखने में मददगार हैं । इसके साथ-साथ सेब स्किन की सूजन को कम करने और मुंहासों से बचाव में भी सहायता करता है। एंटी माइक्रोबियल गुण होने के कारण स्किन को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाता है।
स्किन की सूजन कम करता है
अच्छी सेहत के लिए सेब खाने के लाभ तो सुने ही होंगे। इसके साथ ही सेब का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी सूजन की परेशानी जैसे एक्जिमा (त्वचा पर लाल चकत्तों के साथ खुजली और सूजन) और पफीनेस में भी लाभकारी है। असल में, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो स्किन से जुड़ी इंफ्लेमेटरी परेशानियों में राहत पहुंचाने का कार्य आसानी से कर सकता है।
इन
दिनों कई लोगों का कोलेस्ट्रॉल
अनियंत्रित होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कम उम्र में ही लोग हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं। डायटीशियन बताती हैं कि रोजाना सुबह के समय सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है, तो सेब को उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
सेब का उपयोग ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए भी किया जा सकता है। एनसीबीआई की रिसर्च में जिक्र मिलता है कि इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियों को कम करने और स्किन को चमकदार बनाने में सहायक हैं।
कब्ज और गैस की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए सेब का सेवन लाभकारी हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज की शिकायत को दूर करता है। अगर आपको कब्ज है, तो सुबह नास्ते के तौर पर सेब का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सेब मुरब्बा भी खा सकते हैं।
सेब का प्रयोग अच्छी स्किन को पाने के साथ-साथ मुंहासों की परेशानी से बचाव करने और इन्हे कम करने के लिए भी किया जाता है। सेब में विटामिन-सी पाया जाता है और जो मुंहासों को कम करने में सहायता करता है। साथ ही इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मुहांसो के कारण होने वाली सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है।
दांतों को हेल्दी बनाए रखने में सेब का काफी योगदान हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर होता है, जो दांतों को मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद करता है। वहीं, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण पाए जाते हैं, तो वायरस और बैक्टीरिया को दूर कर सकते हैं। सुबह के वक्त सेब का सेवन करने से मुंह में सलाइवा की मात्रा बढ़ती है, जिससे आप पायरिया की शिकायत से बच सकते हैं।
अस्थमा रोगियों के लिए सेब का सेवन फायदेमंद होता है। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि सेब का सेवन करने से अस्थमा अटैक को कम किया जा सकता है। डायटीशियन का कहना है कि सेब में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जो फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने में असरदार हो सकता है। रिसर्च में यह भी साबित किया गया है कि जो लोग नियमित रूप से सेब का जूसपीते हैं, उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारी कम होती है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में सेब फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सेब अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद कर सकता है। इसके अलावा सुबह के समय सेब का सेवन करने से शरीर का पीएच लेवल नियंत्रित हो सकता है। इससे आपका पाचनतंत्र मजबूत हो सकता है। पाचन तंत्र मजबूत होने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही इससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए आप रोजाना सुबह सेब का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। रोजाना एक सेब आपको पथरी के खतरे से बचा सकता है। इसलिए अधिकतर डॉक्टर्स रोजाना सेब खाने की सलाह देते हैं।
सुबह के वक्त सेब का सेवन करने से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। दरअसल, सेब में फाइबर भरपूर रूप से होता है। ऐसे में जब आप सुबह इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। ऐसे में जब आप सुबह सेब खाते हैं, तो आपको खाने की क्रेविंग कम होती है। जिससे आपका वजन कम हो सकता है।
रिपोर्टर