Breaking News
·
बारिश का मौसम भले ही तपती धूप और भीषण गर्मी से राहत देता है, लेकिन इसके साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ाने का काम करता है। इस मौसम में कई तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि डॉक्टर आपको मानसून के दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। इस मौसम में खानपान का ठीक ध्यान न रखने की वजह से आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। बारिश या मानसून के मौसम में हाइजीन से लेकर डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान कुछ चीजों को खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इन्फेक्शन से बचने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, मानसून में खानपान से जुड़ी जरूरी सावधानियों के बारे में।

मानसून के दौरान डाइट में हाई फाइबर फूड्स को शामिल करने से फायदा मिलता है। इस मौसम में जल्दी पचने वाले हलके भोजन को
भी डाइट में शामिल करना चाहिए। बारिश के समय डाइट में गेहूं, खिचड़ी, मूंग दाल, दही और अरहर आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा दूध और इससे बनी चीजों को डाइट में शामिल करने से
फायदा मिलता है। बारिश के समय सब्जियों में भिन्डी, तोरई, टमाटर आदि का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में अगर आप सेब, केला और
अनार जैसे फलों का सेवन करते हैं, तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है। इसके अलावा बारिश के दौरान डाइट में गरम मसाले जैसे दालचीनी, जीरा, काली मिर्च और तेजपत्ता को
भी शामिल करना चाहिए।
मानसून के दौरान मांसाहारी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस मौसम में मछली खाने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर कहते हैं बारिश के दौरान भले ही आपको तले हुए पकौड़ों का सेवन करने का मैन करता हो, लेकिन इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे लोग जिन्हें पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियां हैं, उन्हें कटे हुए फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा मात्रा में पानी वाले फल और सब्जियों का सेवन करने से भी बचना चाहिए। मानसून के दौरान दूषित और ज्यादा समय से स्टोर किये गए पानी को पीने से बचें। बारिश के समय बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए बारिश में स्ट्रीट फूड और फास्ट फूड्स का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
रिपोर्टर