Breaking News
अजय कुमार जैन जवाली
जवाली खौड़ स्थित आई सुखी बाई चंदनमल लोढ़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को व्याख्याता हरीश व्यास के उप प्राचार्य पद पर वडेरवास (खैरवा) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदोन्नति होने पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका विदाई समारोह एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में रोहिट विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्राचार्य हेमंत कुमार दवे ने पदोन्नति पर माल्यार्पण कर हरीश व्यास का स्वागत किया। साथ ही बालिकाओं को शिक्षित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पूर्व व्याख्याता प्रेमसुख सुथार ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए बेटियों को शिक्षा से जुड़े रहने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य सौरभसिंह चारण, जितेंद्र दवे, सेवानिवृत्ति व्याख्याता प्रेमसुख सुथार, नेमाराम मीणा, फुलचंद मालवीय, वार्डन लीला माधव, हिम्मतसिंह, पीटीआई रश्मि शर्मा, मीना चौधरी, जीतराम कुमावत, जयसिंह, संदीप कुमार समेत विधालय स्टाप एवं बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रही।
रिपोर्टर