पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने वर्ली के विभिन्न कार्यों का किया भूमि-पूजन
- by admin
- Sep 22, 2021
मुंबई : वर्ली परिसर के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन कल पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुंबई के विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास व मूलभूत सुविधाओं के काम गुणवत्ता पूर्ण हों और उन्हें निर्धारित समय में पूरा किए जाएं।
पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे के हाथों वर्ली क्षेत्र के नेहरू साइंस सेंटर जंक्शन, फीनिक्स मुंबई माइल फ्लाईओवर के नीचे की जगह सेनापति बापट मार्ग, पांडुरंग बुधकर मार्ग, सयानी रोड, गोखले रोड, एनी बेसेंट रोड, सर पोचखानवाला रोड और खान अब्दुल गफ्फार खान रोड को जोड़ने वाले फुटपाथ के (हिलटॉप लेन) सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण के कामों का भूमि-पूजन हुआ। इस मौके पर नगरसेविका स्नेहल आंबेकर, समाधान सरवणकर, पूर्व राज्यमंत्री सचिन अहीर, पूर्व विधायक सुनील शिंदे, मनपा के सहायक आयुक्त शरद उघडे आदि मौजूद थे।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई के विकास में सभी की भागीदारी होनी चाहिए। आज किए जा रहे भूमि-पूजन कार्यों को राज्य सरकार, मुंबई मनपा, फीनिक्स मिल्स, आदित्य बिड़ला समूह के सीएसआर फंड से पूरा किया जाएगा। क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करते समय अनुपयोगी और फेंके जानेवाले पदार्थों का उपयोग सुंदर कलाकृतियां बनाने में किया जाएगा।

रिपोर्टर
admin